गौरव जैन
रामपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने संविदा सफाई कर्मियों की ईपीएफ रिकवरी तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मियों का ईपीएफ सन 2011 में जारी शासन के आदेशों के अनुसार कटना चाहिए था, लेकिन नगर पालिका के सुस्त रवैये की वजह से पिछले माह से कर्मचारियों का ईपीएफ कटने की मांग की है।
अब वर्ष 2011 से वर्ष 2018 तक संविदा सफाई कर्मियों के मानदेय से पांच हजार रुपये प्रतिमाह काटने की बात सामने आ रही है। यदि ऐसा होता है तो सफाई कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से रिकवरी रोकने की मांग की है। इस मौके पर दीपक अतिकाय, विक्की वाल्मीकि, विक्रम भारती, डीके, प्रेमराज, सुरेन्द्र कुमार, आकाश रंधावा, अर्जुुन, शन्नू, सुदेश आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…