हरिशंकर सोनी
धनपतगंज। कानून गो सर्किल पीपर गांव में भू माफियाओं पर राजस्वकर्मी मेहरबान नजर आ रहे है।भरसड़ा स्थित खादगड्ढे की सुरक्षित जमीन पर ट्वेबबेल लगाकर शिकायत के बाद भी दबंग भू माफिया पर कार्यवाही का बूता स्थानीय राजस्वकर्मियो में नही है।
मामला भरसड़ा के पूरे जोधई गांव का है।गांव स्थित गाटा 313 जो खाद गडढे की सुरक्षित जमीन है।उस पर गांव के ही नगेसर उर्फ भगई ने कब्जा कर मसीन लगा ली।शिकायत पर हल्का लेखपाल ने बिना जांच ही रिपोर्ट प्रेषित कर दबंग भू माफिया की मदद ही नही की बल्कि अपने उच्चाधिकारियों को भी गुमराह कर शासन की मनसा पर सवाल खड़ा कर दिया है। जबकि सरकार सख्त आदेश है कि घूर गड्ढे, तालाबों आदि की जमीन पर अवैध अतिक्रमण फौरन हटाया जाये।
फिर भी राजस्व कर्मचारियों के सिर में जूं तक नही रेंग रहीं है। जहाँ एक तरफ क्षेत्र में बढ़ते जमीनी विवाद में खूनी रंजिस उत्पन्न हो रहीं है राजस्व विभाग सिर्फ़ खानापूर्ति कर लेनदेन के चक्कर में हाथ धो कर पड़ा रहता है अबैध कब्जे की यह बानगी अकेली नही है इसी तरह रामनगर खारा, पीपरगाव,चन्दौर, समेत दर्जन भर गाँवो में भू माफियाओं की सक्रियता से जहाँ सरकारी भू सम्पदा खतरे में है वही ये अतिक्रमणकारी हल्का लेखपाल की कमाई का जरिया भी बने है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…