हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर:- ठंड की आहट के बाद जिले के सामाजिक संगठन गरीब निर्धन और असहायो को लेकर संजीदा हो गए हैं । वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन ने विगत वर्षो की भांति अपने कपड़ा बैंक की शुरुआत कर दी है । सोमवार को जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए के सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ सुधाकर सिंह ,नपा चेयरमैन बबिता जयसवाल व जिपंस अजय जयसवाल ने संस्था के सचिव मकबूल अहमद नूरी के कामों की सराहना की । इस अवसर पर मकबूल अहमद ने बताया उनका कैंप स्व प्रेरणा के सिद्धांत पर चलाया जाता है जिसमें वह पूरे नगर वासियों से अपने पुराने कपड़ों को दान करने की अपील करते हैं वहीं गरीब और निसहाय काे स्वतंत्र रूप से कपड़ा ले जाने के लिए भी प्रेरित करते हैं । उन्होंने बताया कि विगत वर्ष में लगभग पंद्रह हजार कपड़े जिसमें पेंट शर्ट, स्वेटर, साड़ियां, सलवार सूट शामिल थे । जिले भर के लोगों ने दान किए और उतने ही कपड़े गरीब असहाय और निर्धन जरूरतमंद लोगों ने लिए ।
उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील की जिनके पास भी पुराने कपड़े छोटे हो गए हो या निप्रयोज्य हो गए हैं उसे लाकर कैंप में डाल दें जिससे किसी जरूरतमंद गरीब आदमी के तन पर कपड़ा मिल सके और वह ठंड में राहत महसूस कर सकें । शहर के बाध मंडी पर स्थापित यह कैंप अनोखी कार्यशैली के लिए जाना जाता है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…