कमलेश कुमार
अदरी/मऊ। इंदारा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध रेलवे ने अभियान चलाया। मजिस्ट्रेट चेकिंग में 46 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। एक्सप्रेस से लेकर सवारी गाड़ी को रोककर चेकिंग किया गया। बिना टिकट पकड़े गए यात्रियो को मऊ ले जाकर मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह पेस किया गया।
रेलवे द्वारा हर सप्ताह इंदारा रेलवे स्टेशन या आसपास स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उसी कड़ी में डीसीआई शरनाम सिंह मीणा के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह बिना टिकट यात्रियों के चेकिंग किया गया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों के बीच रेलवे स्टेशन पर खलबली मच गया। इंदारा व मऊ स्टेशन परिसर में बस को देखते ही काउंटर पर टिकट लेने वालों की भीड़ बढ़ गई। इधर, स्टेशन पर ठीक से जांच नहीं किए जाने से यात्री बिना टिकट यात्रा करने में सफल हो जाते है। इसको देखते हुए इंदारा रेलवे स्टेशन व मऊ स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह को इंदारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला। मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में अप और डाउन दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक कर चेकिंग की। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अभियान में लगभग 46 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। जिसमें मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के समक्ष पेस किया।
अभियान में बताया जाता है कि आधे दर्जन ट्रेनों में चेकिंग की गई जिसमें 15104 इंटरसिटी एक्स, 15018 दादर एक्स, 55138 बलिया से शाहगंज, 55137 शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, 55122 वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी, 5008 लखनऊ से वाराणसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को स्टेशन पर चेकिंग किया गया। चेकिंग टीम के साथ टीटीई, डीसीआई शरनाम सिंह मीणा, सीटीआई अनूप कुमार, पुखराज मीणा, राम प्रभाव यादव, संजय, आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय, राजेश राय, अवनेंद्र राय व जीआरपी के जवान इस अभियान में शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…