तारिक खान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इससे इंटर में गणित की परीक्षा देने वाले प्रदेश के छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।
प्रदेश के डिप्टी सीएम तथा माध्यमिक व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को होने वाला इंटर मैथ्स का पेपर अब 25 फरवरी को होगा। वहीं 25 फरवरी को होने वाले नागरिक शास्त्र के पेपर को अब 4 दिन पहले 21 फरवरी को कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड 2019 के टाइम टेबल में बदलाव किया है। अब इंटर के छात्रों को दो दिन में दो या तीन परीक्षाएं नहीं देनी पड़ेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा बोर्ड परीक्षाओं के बदले टाइम टेबल के बारे में जानकारी दी। अब 21 फरवरी को होने वाली मैथ्स की परीक्षा 25 फरवरी को होगी।
इससे पहले जो टाइमटेबल बना था, उसमें इन छात्र-छात्राओं को दो दिन में तीन पेपर देना था। 17 सितंबर को डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने खुद यूपी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया था। इसके अनुसार इंटर के छात्रों को 21 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में कम्प्यूटर, दोपहर की शिफ्ट में मैथ्स और 22 फरवरी को दोपहर की शिफ्ट में फिजिक्स का पेपर देना पड़ रहा था। सबसे अधिक समस्या मैथ्स और फिजिक्स के पेपर में गैप न होने की वजह से थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…