अनुपम राज/ताबिश अली
वाराणसी। वाराणसी पुलिस के लिए सफलता का सप्ताह चल रहा लगता है। अभी बुधवार की रात को ही क्राइम ब्रांच और कैंट पुलिस के संयुक्त प्रयास से जहा एक 25 हज़ार का इनामिया बदमाश पुलिस के हथ्ते चढ़ा वही गुरुवार की भोर में शिवपुर व रामनगर पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश अपने भाई समेत घायल हो गया है। बदमाशों की गोली एक सिपाही को भी लगी है।
वही पुलिस ने गोली का जवाब गोली से देना शुरू कर दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। फायरिंग जब बंद हुई तो पुलिस ने देखा कि वहां पर दो बदमाश घायल पड़े हैं जिनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तुरंत ही इलाज के लिए घायल बदमाशों को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराय। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम वंशोपन व मिथुन निवासी सासाराम बिहार बताया। दोनों ही बदमाश सगे भाई है और 2012 में फूलपुर में हुई डकैती व हत्या में वांछित थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों ही बदमाशों पर यूपी व बिहार के विभिन्न थानों में डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले छह साल से दोनों बदमाश फरार चल रहे थे और आईजी रेंज ने ५० हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…