आफताब फारुकी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लाख प्रयास के बावजूद भाजपा अपनी पकड़ नही बना पा रही है। यहाँ टीएमसी कार्यकर्ताओ का उसको विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। इस विरोध का स्वर आप इस तरह समझ लीजिये कि जिस जगह भाजपा की रैली हुई है उस जगह को टीएमसी कार्यकर्ताओ ने गंगाजल से धो डाला। उनका कहना था कि हम जगह को पवित्र कर रहे है। मामला कूच बिहार जिले का है। जिस जगह पर भारतीय जनता पार्टी की रैली थी, उस जगह को तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगा जल और गाय के गोबर से ‘पवित्र’ किया है।
स्थानीय टीएमसी नेता पंकज घोष ने बताया कि भाजपा नेता यहां आए थे और उन्होंने सांप्रदायिक संदेश दिया, जिसके बाद इस जगह को ‘पवित्र’ करना पड़ा। स्थानीय देवता का जिक्र करते हुए टीएमसी नेता ने कहा, ‘यह जगह भगवान मदन मोहन की है। इसलिए हिंदू परंपरा के मुताबिक हमने इस जगह को पवित्र किया।’ कूच बिहार टीएमसी समर्थकों ने साथ ही यह दावा भी किया कि इस जिले में भगवान मदन मोहन के अलावा और किसी का रथ नहीं निकाला जा सकता।
बताते चले कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की 7 दिसंबर को कूच बिहार, 9 दिसंबर को साउथ 24 परगना और 14 दिसंबर को बीरभूम में रथ यात्रा निकालने की योजना थी। इसके जरिए उनका राज्य में 42 लोकसभा सीटों को कवर करने का प्लान था। इसके साथ ही पार्टी की योजना थी कि इस यात्रा के संपन्न होने पर कोलकाता में पीएम नरेंद्र की विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। लेकिन प्रशासन की ओर से अमित को रथ यात्रा की मंजूरी नहीं मिल पाई।
यह रथ यात्रा नही बल्कि रावण यात्रा है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा की ‘रथ यात्रा’ को ‘रावण यात्रा’ बताते हुए उसका मजाक उड़ाया था। साथ ही उन्होंने इसे एक राजनीतिक हथकंड़ा करार दिया था। सीएम बनर्जी ने कहा था, ‘मैंने मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि जहां-जहां से रथ गुजरे, उसे जगह का शुद्धिकरण किया जाए। पांच सितारा सुविधाओं से लैस रथ में यह कैसी यात्रा है। यह रावण यात्रा है, न की रथ यात्रा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…