तारिक़ खान
प्रयागराज : कौंधियारा थाना क्षेत्र के भिझकुरी गांव में संक्रमण बीमारी के चलते एक किसान की तीन दिन के अन्दर लगभग सौ से अधिक भेंड मर गई। आरोप है कि सूचना के बावजूद पशुपालन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुधि नहीं ली।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के भिझकुरी गांव में भेड़ पालन से जुड़े कई परिवार रहते है। विगत एक सप्ताह से चार भेड़ पालकों की भेड़े संक्रामक रोग के चलते मर रही है। किसानो की आर्थिक क्षति हो रही है। भेड़ पालकों ने इस सम्बन्ध में ब्लाक में तैनात पशुपालन विभाग के तैनात कर्मचारी को खबर दी। लेकिन उनकी हाल जानने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
भिझकुरी गांव निवासी राजनारायण पाल ने बताया कि यह मेरा पैत्रिक पेशा है। इसी कारोबार से परिवार का भरण-पोषण होता है। कोई संक्रामक रोग आ गया है, जिसकी शिकार मेरी भेड़े हो रही है। अब तक मेरी सत्तर से अधिक भेड़े मर चुकी है।
इसी तरह उमरी गांव में भी एक सप्ताहपूर्व एक दर्जन से अधिक भेड़े संक्रामक रोग की शिकार हो गई। लेकिन पशुपालन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस निराकरण नहीं निकाल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…