उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से मिले दिशा निर्देश के अनुसार, अब पुलिस आमजन का मित्र बनकर सहयोग लेने व देने का कार्य करने लगी है। पुलिस शरीफ के साथ शराफत व अपराधी के साथ विधि सम्मत कार्यवाही करने के लिए सक्रिय है। समाज हित में अपराध व अपराधियों के खिलाफ जहाँ कदम उठाने के लिए पुलिस बनी है, वहीं आम लोगो की सुरक्षा व शांति कायम रखने के लिए कृत संकल्पित है।
उक्त विचार उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार की बीती रात सर्द हवाओं की मार से तड़पते व ठंढक से परेशान गरीबों को गश्त के दौरान नगर के रोडवेज, रेलवे, चौकिया मोड़ व तुर्तीपार चट्टी रास्ते मे 15 ऊनी कम्बल उभांव पुलिस की ओर से वितरित करने के बाद बोल रहे थे। उन्होने कहा कि पुलिस को कार्य करने के लिए सरकार ने वर्दी से लेकर तमाम संसाधन दे रखे हैं। परिवार व जीवन खर्च के लिए वेतन भी देते हैं। इसमें उनका भी हिस्सा है जो असहाय व मजबूर हैं। इस लिए मानवता को देखते हुए शुक्रवार की मध्य रात में गश्त के दौरान गरीबों को रास्ते में ऊनी कम्बल ओढ़ाते व देते चला गया। मुझे ऐसा कार्य करने से काफी शांति की अनुभूति हुयी। उन्होने सामाजिक संगठनों से भी ऐसे परोपकार के कार्य करने की अपील की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…