प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) कोतवाली अंतर्गत लखनो गांव में एससी कान्वेंट स्कूल की गैस सिलेंडर से चल रही वैन में 18 बच्चों को ले जा रहे उक्त वाहन में गैस लीकेज होने के चलते लगी आग से झुलसे सभी बच्चों को जिला चिकित्सालय चेतसिंह में उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया था । जहां बुधवार तक एक-एक करके कुल 8 बच्चों को आईसीयू में रखा गया था ।
बताते चलें कि पहले ही दिन गंभीर रूप से झुलसे तीन बच्चों की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती किया था । उसके बाद एक-एक करके बुधवार तक कुल 8 बच्चे आईसीयू में रखे गए ।इस बीच आज गुरुवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर आज गुरुवार को प्रातःकाल 8:00 बजे दिन भगवान गांव निवासी कैलाश नाथ यादव की पुत्री दिशा यादव ने दम तोड़ दिया है । सूत्रो के अनुसार बताया जाता है, कि समाचार दिए जाने तक दो अन्य बच्चों की स्थिति भी बेहद नाजुक बताई गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…