प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) स्कूल वैन दुर्घटना में झुलसे घायल बच्चों का हाल जानने सोमवार को जिला चिकित्सालय चेतसिंह के चिकित्सकों की टीम वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंची। टीम में शामिल चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर प्रबंधन से मिलकर बच्चों के बेहतर इलाज के बारे में जानकारी ली ।
शामिल चिकित्सकों में डॉ० अंजनी कुमार सिंह ,डॉ० रमन सिंह, डॉक्टर जी पी रावत, वर्मा जी सहितपहले ही दिन से बच्चों की बेहतर सेवा मे जुटे परामर्श चिकित्सक डा० फुजैल अशरफ ने भी घायल बच्चों के पास जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और खुद भी सेवा में जुटे रहे । परामर्श चिकित्सक डा०फुजैल अशरफ के अनुसार अस्पताल में घायल जितने भी बच्चे आए हुए हैं , उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है । अस्पताल बच्चों में पहले से आईसीयू में भर्ती 5 बच्चों के अलावा आज सोमवार को दो अन्य बच्चे नैंसी और अंश की भी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने आईसीयू में दाखिल किया है ।
शेष अन्य बच्चों की स्थिति बेहतर बताई गई है। चिकित्सकों के दल ने इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती अब तक शामिल सातों बच्चों के पास जाकर उनके कुशलक्षेम लिए। मौके पर मौजूद परिजनों को आश्वस्त किया कि यहां बच्चों को बेहतर इलाज मिलेगा । कामना किए कि बच्चे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…