अंजनी रॉय
बलिया : बांसडीह थाना में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति टैक्सी स्टैण्ड सहतवार रोड़ कस्बा बांसडीह में सड़क किनारे गुमटी के पास अवैध गांजा लेकर सहतवार की तरफ जाने वाला है जो सवारी का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 अपने हमराहीयों के साथ बताये गये स्थान पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति के पास से स्कूली बैग में 2.046 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किये। पुछताछ में उसने अपना नाम कृष्णा सिंह पुत्र बबलू सिंह निवासी कोतवाली चौक बांसडीह बलिया बताया तथा बताया कि मैं गांजा लेकर क्षेत्र में बिक्री कर अपना जीवन-यापन करता हूं । इस संबंध में थाना बांसडीह पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
1- 2.046 किग्रा अवैध गांजा
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-कृष्णा सिंह पुत्र बबलू सिंह निवासी कोतवाली चौक बांसडीह बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0नि0 काली शंकर तिवारी थाना बांसडीह बलिया।
2- हे0का0 मुसाफिर राम थाना बांसडीह।
3-का0 श्रवण कुमार
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…