उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। प्राथमिक विद्यालय गौरीताल घोसा में विद्यालय के बच्चों से मिट्टी ढुलाई कराने के मामले को जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह ने प्राथमिक विद्यालय गौरीताल घोसा के प्रधानाध्यापक सतीश चन्द यादव को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिन के अन्दर जबाब तलब किया है। नोटिस में कहा गया है कि विगत् गुरुवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा मिट्टी ढुलाई कराया गया था जो बाल अधिकार अधिनियम 2009 के उलंघन का द्योतक है। क्यों न इस बावत कार्यवाही अमल में लायी जाय। नोटिस में चेतावनी भी दी गयी है कि समय अन्दर जबाब न मिलने पर विभागीय विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य स्वयं होगें। खण्ड शिक्षाधिकारी ने इस नोटिस की प्रति जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं एसडीएम बिल्थरारोड को भी सूचनार्थ भेज दिया है।
बीईओ ने मारा छापा: अनाधिकृत दो विद्यालयों पर लटका ताला, एक को चेतावनी व एक को कागजात हेतु एक सप्ताह का मौका डीएम व बीएसए के निर्देश का असर
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…