उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। दहेज की बलिवेदी पर दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर शरीर पर केरोसिन उड़ेल मौत की नींद सुला दी। इस मामले में भीमपुरा पुलिस ने मृतका के पिता राधाकृष्ण यादव की तहरीर पर पति,सास, ससुर और देवर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पति को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
उभाव थाना क्षेत्र के सिसएंड कला निवासी राधा कृष्ण यादव ने पुलिस को दिए गए तहरीर में उल्लेख किया कि अपनी पुत्री खुशबू यादव (21) का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के साथ बीते 20 मई 2017 को भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण निवासी जितेंद्र पुत्र देवेंद्र यादव के साथ किया था। शादी के बाद पुत्री पर ससुराल वालों ने दहेज के रूप में दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुत्री ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। तहरीर में कहा गया है कि ससुराली जनों ने बीते बुधवार को खुशबू के शरीर पर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
भीमपुरा थाने के कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पिता देवेंद्र, पति जितेंद्र,सास विमला और देवर अश्वनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पति फरार है, जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…