Categories: UP

बालिका से छेड़खानी पर मामला दर्ज

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज(भदोही)कोतवाली अंतर्गत फकीरपुर(बैदा) गांव की निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्घ पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्घ कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं बाहर रहकर रोजी रोटी के लिए कमाई करता हूं मेरी गैरमौजूदगी में मेरी 9 वर्षीय बेटी मंजू(काल्पनिक नाम)
अपनी छोटी बहन के साथ परचून के दुकानदार नादिर हसन (50 वर्ष)के यहां सामान खरीदने गई थी । सामान देते समय दुकानदार नादिर ने बद नियति से छेड़खानी कर दी। जिसके चलते बेटी ने इसकी शिकायत घर आने पर अपने पिता से कर दी। शिकायतकर्ता तत्काल कोतवाली पहुंचा । संबंधित मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

aftab farooqui

Recent Posts