प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) कोतवाली क्षेत्र के लखनोगांव के सामने 12 जनवरी शनिवार को बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन में आग लग गई थी । रसोई गैस सिलेंडर से संचालित वैन में रिसाव होने से लगी आग देख जहां चालक को मौके से फरार होना बताया गया । वहां इस घटना में वैन पर सवार 19 बच्चों के अलावा अन्य में सीता देवी , उनके पति जयशंकर, वह बहू सुमन, भी झुलस गए थे झुलसे 19 बच्चों के साथ साथ सीता देवी को भी वाराणसी स्थित बीएचयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया था । चिकित्सा में हालत नाजुक देख कुल 8 बच्चों को आईसीयू में भी रखा गया था,, जिसमे 3 बच्चों में की मौत हो चुकी है शेष पांच घायलों को अभी भी आईसीयू में रखा गया है तथा अन्य को ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
अस्पताल सूत्रों केअनुसार घटना के 9 दिनों बाद आज सोमवार को मासूमों की जान बचाने वाली सीता देवी सहित दो अन्य झुलसे बच्चों में गोविंद मिश्रा और अभिषेक शुक्ल नामक बच्चों की हालत में सुधार देख परिजनों के अनुरोध पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों को लौटा दिया है। जिनका हाल जानने के लिए उनके अभिभावकों के मकानों पर लोगों का तांता लगा हुआ है । जबकि दोनों बच्चों की हालत सही बताई गई है । बता दें कि लगातार 9 दिनों तक चले उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सोमवार को सभी बच्चों को उनके परिजनों को सौपते हुये घर पर लौटा दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…