प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही । जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत भदोही-वाराणसी मार्ग के मोरवा पुल के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की जहां मौके पर मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी छात्र घायल हो गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर बकुचियां निवासी सतीश कुमार पाल का पुत्र पवन कुमार पाल सिविल लाइन स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल का छात्र है। वह बाइक से अपने साथी छात्र के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही वह भदोही वाराणसी मार्ग के मोरवा पुल के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे पवन कुमार पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तथा बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु उसे इंदिरामिल स्थित एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। छात्र के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…