प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के काशी रामपुर नामक गांव में गुरुवार की भोर शौचालय की टंकी में गिरने से अधिवक्ता की मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया । जबकि शव को देख कर घर की महिलाएं अचेत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता शौच करने के लिए घर के पास बने शौचालय में गए थे। शौच के बाद पानी लेने के लिए वह ज्योहीं टंकी में झुके , पैर फिसलने के चलते सिर के बल टंकी में जा गिरे । सर में चोट आने के चलते उसी समय बेहोश हो गए और पानी से बाहर नहीं निकल पाए । जिसके चलते पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शौचालय के समीप पैर की चप्पल मिलने पर तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया आनन फानन में परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चेतसिंह में लाया गया । जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…