प्रदीप दुबे विक्की
【15फरवरी को पुन: होगा शिविर का आयोजन】
गोपीगंज,भदोही । नगर पालिका गोपीगंज में पात्र लाभार्थियों को विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन के लाभ के लिए नगर षपालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को नगर पालिका के तरफ से शिविर का आयोजन किया गया था,जो शिविर का आयोजन प्रारंभ होते ही सभासदों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। सभासदों के हंगामे के बाद शिविर स्थगित कर दिया गया। हालांकि अधिशासी अधिकारी ने 15 फरवरी को शिविर लगाने का आश्वासन दिया। शासन के निर्देश पर नगर पालिका कार्यालय में संबंधित विभागों की ओर से विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन के आवेदन ऑनलाइन किए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इसी बीच पहुंचे अनूप जायसवाल, आनंद मोदनवाल, मजहरुल्ला गुड्डू, अरुण कुमार, संतोष मोदनवाल आदि सभासदों ने हंगामा कर दिया। कहा कि 28 जनवरी को मुनादी कराकर 30 जनवरी को शिविर लगा दिया गया। ऐसे में तमाम लाभार्थियों के पास आय प्रमाण पत्र से लेकर अन्य अभिलेख तैयार कराने के लिए आवश्यक समय नहीं मिला। सभासदों ने 15 दिन बाद शिविर लगाए जाने की मांग की। हंगामे को देखते हुए शिविर को स्थगित कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर घोषणा की कि पुन: 15 फरवरी को शिविर लगाया जाएगा। इस बीच लाभार्थी अपने सभी कागजात पूरे कर लें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…