Categories: UP

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म पकड़ा गया आरोपी

प्रदीप दुबे विक्की

 

गोपीगंज भदोही। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव मे किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को हिरासत मे लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

बता दें कि गांव निवासी किशोरी मंगलवार को अपराह्न खेत में काम करने गई थी । इस बीच गांव के ही स्वजातीय राममनोहर का 25वर्षीय पुत्र किशोरी के को धरदबोच कर खेत मे घसीट ले गया । किशोरी ने शोर मचाना चाहा तो उसका मुह दबाकर जबरन दुष्कर्म कर भाग निकला । रोते हुए घर पहुची किशोरी ने परिजनो को अपने आप बीती बताई और पूरी जानकारी दी । किशोरी को लेकर थाने पहुचे परिजनो ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया । इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मुंबई भागने की तैयारी कर रहे युवक को हिरासत मे ले कर थाने ले आयी। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।

aftab farooqui

Recent Posts