Categories: UP

मदद एक आस मनाएगी मकर सक्रांति का कार्यक्रम : प्रतीक

गौरव जैन

रामपुर : संस्था मदद एक आस के अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा 14 तारीख ( सोमवार )को सिविल लाइंस स्थित थाने के सामने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संस्था के द्वारा खिचड़ी भोग कार्यक्रम, शाल वितरण वितरण कार्यक्रम एवं रक्तदान शिविर लगाने का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा समय देने का कष्ट करें साथ ही कार्यक्रम को अच्छा बनाने के लिए अपनी इच्छा अनुसार सहयोग प्रदान करने का कृपा करें। जिससे कि मकर संक्रांति का कार्यक्रम बहुत सुंदर रूप से किया जा सके।

जिस तरह से संस्था का कार्य निरंतर आप सभी के सहयोग से होता जा रहा है संस्था उम्मीद करती है आगे भी आप सभी का सहयोगी इसी तरह बना रहेगा।

pnn24.in

Recent Posts