रोबिन कपूर
फर्रुखाबाद : युवा महोत्सव में आयोजित हुए विभिन्य प्रतियोगिताओं के बाद अचानक मिस यूपी के खिताब के लिए हंगामा हो गया। जीत का ताज दूसरे के हाथ में जाते ही दूसरी प्रतिभागी ने बवाल खड़ा कर दिया। बात को बढ़ता देख अयोजक मौके से खिसक गये। पुलिस मामला शांत करवाने का प्रयास करती रही लेकिन आक्रोशित प्रतिभागी को चुप नही करा सकी।
हर्षिता ने यह भी कहा की यंहा हुनर के हिसाब से खिताब नही दिया गया है। उसने हंगामा करते हुए चेतावनी दी की यदि उसको यूपी का खिताब नही दिया गया तो वह यंहा से नही जायेगी। यह देखकर आयोजक मौके से खिसक गये। कार्यक्रम से बत्ती गुल कर दी गयी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मंच पर आ गयी। जिसके बाद पुलिस ने युवा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा, संजीब मिश्रा बॉबी व पुष्पेन्द्र यादव, आकाश मिश्रा आदि को दोबारा मंच पर बुलाया। हंगामा कर रही हर्षिता दुबे ने कहा की वह दोबारा से पुन: प्रतियोगिता कर सकती है। लेकिन वह जायेगी नही। इस बात से आयोजकों के पैरो तले जमीन खिसक गयी।
मामला तूल पकड़ता देख आनन फानन मे मिस यूपी चुनी गयीं आकाक्षा तिवारी को पुन: बुलाया और उसका ताज लेकर हंगामा कर रही हर्षिता के सिर पर रख फोटो ग्राफ करा दिए। लेकिन प्रमाण पत्र नही दिया उसे मेल पर भेजने की बात कही। लेकिन वह अपने हाथों में प्रमाण पत्र लेनें की बात करती रही। ज्यादा हंगामा देखकर आयोजक मिस यूपी की विजयी प्रतिभागी आकांक्षा को अपने कार्यालय में बुला ले गये। हर्षिता ने आरोप लगाते हुए कहा की अश्लील कपड़े पहनने वाले को ही ताज दिया गया है। यहा प्रतिभा और हुनर की कोई कद्र नही की गयी है ।
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा ने बताया की पूरे मामले को लेकर कमेठी विचार विमर्श कर रही है। फिलहाल आकांक्षा को ही मिस यूपी माना जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…