शाहरुख खान
संवाददता, लखनऊ।
राजधानी में भी दिखने लगा हड़ताल का असर, हर विभाग ने किया मांगों को लेकर प्रदर्शन।
– राजधानी में हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है जिसमें बैंक कर्मचारी के साथ डाक विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं । अपनी मांगों को लेकर बैंक, बीमा व डाक सहित कई केंद्रीय श्रम संगठन मंगलवार से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं।
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी संगठन भी शक्ति भवन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि कई श्रमिक संगठनों ने हड़ताल से खुद को अलग रखा है । बिजली कर्मचारियों व इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) आज मंगलवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर है ।
लखनऊ में दो दिवसीय हड़ताल का असर लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रदेश के मुख्य डाकघर पर कई संगठनों कर्मचारियों द्वारा देखने को मिल रहा है और इन संगठनों ने इकट्ठा होकर दो दिवसीय हड़ताल का पुरजोर विरोध किया है । वहीं हजरतगंज स्थित इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा पर कई बैंकों के कर्मचारियों ने संगठित होकर दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में कार्य बहिष्कार करके विरोध प्रदर्शन किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हड़ताल से सरकार को करोड़ों का नुकसान हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…