फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी / भारत नेपाल सीमा से पलिया तक बनाई जाने वाली गौरीफंटा दुधवा रोड इन दिनों निर्माणाधीन है! लोक निर्माण विभाग द्वारा रूट डायवर्जन कर वाहनों को चंदन चौकी होते हुए गौरीफंटा जाने का निवेदन किया गया है लेकिन दर्जनों की संख्या में वाहन दुधवा से गौरीफंटा सीधी मार्ग से आ जा रहे हैं जिससे सड़क बनाने वाली कंपनी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ! जहां एक ओर सड़क पर पूरा गर्म तारकोल फैला हुआ है वहीं दूसरी ओर गाड़ियों का रेला उसी मार्ग पर निकल रहा है जिससे दोनों को समस्याएं हो रही है!
निर्माणाधीन मार्ग पर निकलने से गाड़ियों में गर्म तारकोल चिपक रहा है वहीं सड़क बनाने वाली कंपनी को काफी तरह की परेशानियां हो रही है आपको बता दें गरीब देश कहे जाने वाले नेपाल में धनगढ़ी से अतरिया तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण हो रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत में मात्र 5 से 6 मीटर चौड़ी रास्ता का निर्माण किया जा रहा है जिस पर देश ही नहीं विदेश के लोग भी हजारों की संख्या में रोज यात्रा कर रहे हैं!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…