फ़ारुख हुसैन
सिंगाही।तेजतर्रार खीरी पुलिस अधिक्षक श्रीमती पूनम के दिशा निर्देश पर सिंगाही पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।थानाध्यक्ष अजय मिश्रा समय समय पर व्यापारियों,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था,अपराधो पर नियंत्रण आदि के विषय पर चर्चा करते रहते है एवं बैठक में पहुंचे सभी व्यक्तियों से अपील करते है, कि किसी भी आपराधिक मामले की जानकारी होने पर पर तत्काल सीयूजी नम्बर पर सूचना दे जिससे तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा सके। संवाददाता से वार्ता होने पर थानाध्यक्ष ने कहा बहुत ही जल्दी हर अपराधी सलाखो के पीछे होगा चाहे वह छोटा अपराधी हो या बड़ा कानून की नजर मेें अपराधी है। व थाने के द्वारा व्हाटसेप वालेंटर ग्रुप,टीचर्स ग्रुप,व्यापारी ग्रुप के माध्यम से जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करके क्राइम पर कंट्रोल किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष नें अपनी अपराध नियंत्रण योजनाओं को बताते हये बताया वारंटियो एवं अरोपितो की धर पकड़ में तेजी लाई जायेगी, अपराध को रोकने हेतु वाहन चेकिंग अभियान व रात्रि गश्ती जैसे उपायो को बेहतर बनाया जायेंगा,बैंकों की सुरक्षा एवं व्यापारियों की दुकानों की सुरक्षा को लेकर भी कार्य योजना बनाई जायेगी,जहरीली शराब माफियो के प्रति अभियान चलाकर पकड़ा जायेगा, इसके अलावे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में देसी शराब बनाने व उसकी बिक्री पूर्णतः बंद करने हेतु लगातार प्रयास जारी है।इसी के साथ यह बताया एसआई वीरपाल सिंह जो कि कस्बा इंचार्ज है उन्होंने कस्बे में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम करके कस्बे को सुरक्षित रखा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…