अंजनी राय
तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया। इस दौरान केरल के राज्यपाल पलानीसामी सदाशिवम, सीएम पिनाराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर भी उपस्थित थे। इससे पहले पीएम मोदी ने कोल्लम (केरल) में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर बहुप्रतीक्षित कोल्लम बाईपास का उद्घाटन किया। दो लेन का 13 किलोमीटर लंबा बाईपास केरल के अलापुझा और तिरूवनंतपुरम जिलों के बीच यात्रा के समय में कटौती करेगा और इससे कोल्लम शहर में वाहनों की भीड़भाड़ कम होने की संभावना है।
352 करोड़ रुपये की लागत से बने बाईपास में अष्टमुडी झील पर तीन बड़े पुल हैं जिनकी कुल लंबाई 1540 मीटर है। बाईपास को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मोदी ने कहा कि जब वह 2014 में सत्ता में आए थे तो केवल 56 प्रतिशत ग्रामीण आबादी देश की सड़कों से जुड़ी थी। उन्होंने कहा कि अष्टमुडी झील के किनारे, मुझे (अगस्त 2018 की) बाढ़ से उबरने का एहसास होता है। लेकिन हमें और कड़ाई से लड़ना होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको बाईपास के पूरा होने की बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि हमारे देश में, हम अक्सर देखते हैं कि उद्घाटन के बाद कई आधारभूत परियोजनाएं रूक जाती हैं। बड़ी मात्रा में जनता का पैसा बेकार हो जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…