रोबिन कपूर
मुरादाबाद. दिल्ली, मुंबई की तर्ज पर शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में मसाज पार्लर (स्पा) की आड़ में सेक्स रैकेट चलता मिला है। पुलिस ने यहां छापा मारकर छह युवतियों, संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक दवाइयां और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पकड़ी गईं युवतियां नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली की रहने वाली हैं।
दरअसल, कांठ रोड स्थित रामगंगा विहार में छह माह से स्पा मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद पुलिस के पास पहुंचा, तब जाकर यह खुलासा हुआ। महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह मसाज पार्लर में जाते हैं। महिला को पति की जेब से कुछ ऐसी चीजें मिली थीं, जिससे महिला का शक और गहरा गया। पुलिस अफसरों ने महिला की शिकायत को गंभीरता लिया और पुलिस टीम बनाकर छापा मार दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रामगंगा विहार निवासी व सरकारी विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति अवकाश अक्सर घर से गायब हो जाते थे। घर से निकलते ही उनका मोबाइल भी स्विच हो जाता था। पति घर पहुंचा तो उसकी जेब में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। जिसको लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब पत्नी ने पति की शिकायत की। यह शिकायत अफसरों तक पहुंची, तब स्पा मसास पार्लर पर छापामारी की योजना तैयार की गई।
एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए कहा कि पहले भी पार्लर में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। उन दिनों पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन वहां आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला था। बुधवार रात फिर से दबिश दी गई। इस बार यहां छह लड़कियां और दो संचालक मिल गए। आरोपियों ने बताया कि यहां युवा से लेकर उम्र दराज तक आते हैं।
पार्लर में आरोपियों ने मसाज के लिए तीन केबिन बना रखे हैं। जबकि अंदर भी कुछ केबिन थे। पुलिस ने पार्लर पर अपना ताला ठोक दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पार्लर का पंजीकरण दिल्ली के महेंद्र सिंह के नाम से है। उससे ठेके पर लेकर पार्लर संचालित हो रहा है। आरोपियों ने बताया कि वह दो हजार रुपये से दस हजार रुपये तक प्रति ग्राहक वसूलते थे।
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…
आदिल अहमद डेस्क: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्टी ऑफ़िस…