उमेश गुप्ता
बलिया. एसपी बलिया द्वारा गो वंशीय पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में गुरुवार की प्रातः में उभांव पुलिस द्वारा दो अदद पिकअप नं0 यूपी 54 एबी 8241 यूपी 30 टी 9307 में लादे गये 17 अदद गोवंशीय पशुओं के साथ 6 पशु तस्कर पकड़ने में सफलता पा लिया है। पशु तस्करों सहित पशुओ को पकड़ने के दौरान वाहन चालक ने पुलिस के रुकने के इशारों को नजर अन्दाज कर पिकअप आगे बढ़ा दिया जिससे पुलिस बाल-बाल बच गयी। और प्राणघातक हमले सहित पुलिस ने गो बध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 का मुकदमा दर्ज कर सभी न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में उमेश राजभर पुत्र लोकई, अश्वनी कुमार उर्फ राजा सा. पदारथ पुर, थाना मधुबन, जिला-मऊ, उपेन्द्र यादव पुत्र रामनाथ यादव सा0 परमानन्द का डेरा थाना रेवती, दशरथ पुत्र छीटी सा0 सूर्यपुरा थाना-मनियर, भरत यादव पुत्र स्व0 बल्ली यादव, अमजद पुत्र ग्यास सा0 रुद्रपुर थाना हल्दी जिला-बलिया के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबिल नीलमणि सिंह, आरक्षी राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र यादव, बच्चेलाल यादव व रामप्रकाश यादव शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…