उमेश गुप्ता.
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय पूर्वाचल बैंक, शाखा सीयर के अधिकारी कनिष्ठ प्रबन्धन रविन्दर कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार की शाम सेवानिबृति होने के बाद विदाई समारोह में संक्षेप में कहा मुझे बैंकिग सेवा के दौरान काफी प्यार दुलार मिला। बैंक ग्राहकों का भी स्नेह मिला, जिसे आसानी से भुला नही सकता। उन्होने भूल चूक से हुयी गलतियों के लिए क्षमा भी मांगा।
समारोह के अध्यक्ष शाखा प्रबन्धक राजकुमार चतुर्वेदी ने कहा कि रविन्दर कुमार श्रीवास्तव अत्यन्त ही भाग्यशाली हैं जिनकी सेवानिबृति उस समय हुयी है जब पेंशन योजना लागू हुयी है। जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। उन्होनें सभी को नव वर्ष की अग्रिम बधाई भी दी। समारोह में सेवा निबृत ीविन्दर कुमार श्रीवास्तव को अंग अस्त्रम, ऊनी साल, छाता, रामायण इत्यादि उपहार प्रदान किये गये। इस दौरान दीपक चैरसिया डेस्क अफिसर बलिया, अनिल कुमार गुप्ता, शिवदास, सुनिल कुमार, सुशील कुमार चैहान, इन्द्रजीत पाल, धर्मेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, दुर्गेश कुमार द्विवेदी, मोनू गुप्ता, लाल बचन यादव, अनवर अली, सुजीत कुमार पाण्डेय व गोविन्द कुमार मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश कुमार दूवे ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…