उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड(बलिया)। जेडआरयूसीसी मेम्बर देवेन्द्र गुप्त ने यात्री सुविधा बढ़ोतरी के मद्देनजर ब्यापारियों की काफी समय से मांग को उचित ठहराते हुए शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने हेतु एक ज्ञापन रेलवे बोर्ड सदस्य घनश्याम सिंह को काशी एक्सप्रेस से गोरखपुर जाते समय बेल्थरा रोड स्टेशन पर माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को सम्बोधित पत्र दिया; उक्त पत्र रेलवे बोर्ड सदस्य को देकर तहसील बेल्थरा रोड के रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की अपील की है।
किंतु बेल्थरा रोड स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेन का ठहराव न होने से एक तरफ टाटानगर व सासाराम सहित गया जंक्शन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन जाने वाले रेल यात्रियों के लिए काफी दिक्कत होती है, ट्रेन बदलने को लेकर लोग सशंकित होकर लोग निजी संसाधन व बस डिपो से जुड़े परिवहन का उपयोग आवागमन में करते हैं उक्त ठहराव न होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ रेल विभाग को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का राजस्व क्षति भी होती है। उक्त क्षति को केवल 2 मिनट ट्रेन ठहराव करने से रोका जा सकता है,किंतु उक्त माँग पर परिचालन महाप्रबंधक मौन है।
उचित बताते हुए मांग पर श्री गुप्त ने रेल मंत्री जी को याद दिलाया है कि आप बलिया जनपद के गौरव शाली इतिहास को से पूर्व परिचित हैं मा0 प्रधानमंत्री सहित आप महानुभाव द्वारा जनपद बलिया में कई योजनाओं का सूत्रपात भी किया गया है।श्री गुप्त आगे कहा कि यात्रीहित मे आप ट्रेन ठहराव जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने स्तर से प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए बेल्थरा रोड स्टेशन से जुड़े रेल यात्रियों को सौगात के रूप में दो मिनट ठहराव की घोषणा की मांग किया ।ज्ञापन प्रतिनिधि मण्डल में स्टेशन अधीक्षक मु0तारिक महबूब प्रेम शंकर पाण्डेय,भाजपा नेता लालबहादुर भारत ,धर्मेन्द्र सोनी,मुन्ना मिश्रा उर्फ़ सकलदीप, राकेश जायसवाल सुभाष जायसवाल व पूर्वांचल व्यापार मण्डल के प्रदेश सचिव दुर्गा प्रसाद मधु सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व रेल उपभोक्ता उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…