उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। जिला बनाओ सघर्ष समिति के तत्वावधान में यहां जीएमएएम इण्टर कालेज के खेल मैदान में सोमवार को अन्तर्राज्यीय फुटबाल टूर्नामेन्ट का फाईनल मैच स्थानीय नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने ग्राम प्रधान जनार्दन यादव के साथ फीता काट कर किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।
फुटबाल टुर्नामेन्ट का फाईनल मैच दोपहर 3 बजे प्रारम्भ हुआ। मैच में देवरिया व बलिया की टीम कांटे की सघर्ष के बाद बराबरी पर छूट गयी। फिर उन्हे 15 मिनट का अतिरिक्त मौका दिया गया। इस अतिरिक्त समय में देवरिया के 12 नम्बर खिलाड़ी मनीष कुमार ने अपनी चतुराई व से बिल्थरारोड की टीम पर एक गोल दाग दिया। और कुछ ही क्षणों में खेल का समय समाप्त हो गया।
इस टुर्नामेन्ट में मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार देवरिया के जावेद व मैन आफ द मैच का पुरस्कार देवरिया के भीम को दिया गया। वेस्ट गोल कीपर का पुरस्कार बिल्थरारोड के मंसूर को दिया गया। टुर्नामेन्ट की शुरुआत में मां भगवती क्लब सोनाडीह व स्पोट्स क्लब चिरैया कोट की महिला टीम के बीच फुटबाल टुर्नामेन्ट का शो मैच भी खेला गया जिसमें चिरैयाकोट की टीम 1-0 से विजय रही।
उद्घाटन मैच के मौके पर जीएमएएम इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य माजिद नासिर, जिला फुटबाल संघ बलिया के सचिव अरविन्द सिंह, शराफत इश्तेयाक सिद्दीकी, सोनू एराकी, प्रमोद यादव, अर्जुन राजभर, आनन्द यादव, जयप्रकाश यादव, अंजय राव आदि लोग मौजूद रहे। टुर्नामेन्ट के उद्घोषक जी शान रहे। रेफरी की भूमिका में मकसूद आलम, मनोज पाण्डेय, राजू व अजीत सिंह रहे। जिला बनाओ सघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विपिन कुमार जैन ने कहा कि हार व जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। टुर्नामेन्ट को रोमांचक बताते हुए कहा कि हारने के बाद मंथन करने का वक्त मिलता है। फिर हम दोबारा प्रयास कर जीत का संकल्प लेकर पूरी मेहनत के साथ सफलता पाने का प्रयास करते हैं। यह जीवन में लगातार लगा रहेगा। प्रयास एक ऐसा शब्द है जो किसी को एक न एक दिन मुकाम जरुर हासिल करा देगा। उन्होने आयोजक जिला बनाओ सघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान व उनकी टीम के सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…