उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। विधिक साक्षरता की सचिव एवं एसीजेएम बलिया पूनम कर्णवाल ने कहा कि सरकार ने गरीब, असहाय व दबे कुचले लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने की दृष्टि से निःशुल्क वकील के माध्यम से विधिक सुविधा प्रदान करने के लिए कृत संकिल्पत है। छोटे-मोटे विवादों को सुलह समझौता के आधार पर समाप्त कराने की मंशा है। जिसे निरेतर किया जा रहा है। इसका लाभ दिलाने के लिए इस शिविर का आयोजन कियष गया है।
तहसीलदार दूधनाथ राम गौतम ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरुप पढ़े लिखे लोगों को समाज में पहल करके मुकदमों से मुक्ति दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि ऐसा होने से तन, मन व धन तीनों को राहत मिलनी तय है। इससे मुक्ति पाकर अपने परिवार की जीविका स्वछन्द होकर कोई पीड़ित सुख व शांति का भोग उठा सकेगा। ग्राम प्रधान आलोक सिंह ने विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन किये जाने पर सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव ब्रम्हदेवपाल, राजस्व निरीक्षक महेन्द्र उपाध्याय, लेखपाल आलोक रंजन, अखिलेश कन्नौजिया, सुरेश पाण्डेय, शिव नारायण निषाद, भुनेश्वर दूबे, राकेश पासी, श्रीमती बर्फी देवी, कुसुम देवी, मालती देवी आदि सहित 200 की संख्या में ग्रामीण मौजूद
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…