प्रत्युष मिश्रा
बांदा। आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स फेडरेशन के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों की संख्या में कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कोटेदारों ने कहा है कि पूर्व में राजधानी में उचित दर विक्रेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था और समस्या निस्तारण की मांग की गई थी, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन करते हुए कोटेदारों ने राशन का उठान न करने का निर्णय लिया है।
यह आदेश केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार का भी है, उसका पालन किया जाए। 2001 से अब तक प्रदेश के दुकानदारों का एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय तथा एमडीए आदि का भाड़ा जो बकाया है, उक्त धनराशि अधिकारियों की लापरवाही के द्वारा नहीं दी जा रही है, उसे दिलाया जाए। मृतक आश्रित व्यवस्था के अंतर्गत पूर्व की भांति दुकानदारों के आश्रितों को दुकानें आवंटित की जाए, दुकानदारों पर लगाए गए फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच करवाकर घोटाले के असली दोषी विभागीय अधिकारियों आपरेटरों के खिलाफ कार्यवाही कर निर्दोष दुकानदारों की जांच पुनः संचालित कराई जाए।
इसके साथ ही राशन दुकानदारों की जांच में मार्केटिंग विभाग को यह दायित्व न दिया जाए, क्योंकि इन्हीं के द्वारा घटतौली करके राशन दुकानदारों को खाद्यान्न देते हैं। सूबे में ईपाश मशीन लगाई गई हैं, मशीनें पूरी तरह से फेल हैं। सर्वर कनेक्टीविटी खराब है, जिससे विवाद होता है। मशीनों के साथ-साथ मैन्युवल वितरण का आदेश दिए जाने समेत तमाम मांगें शामिल हैं। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कोटेदार मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…