प्रत्युष मिश्रा
बांदा। मंगलवार की शाम को अतर्रा रोड में शुक्ला ढाबा के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ही घायल तड़पते रहे। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चचेरे भाइयों को जिला अस्पताल ले गई, वहां से हालत गंभीर होते हुए एक युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया। इधर दूसरी बाइक में सवार घायल अधेड़ को पुलिस राजकीय मेडिकल कालेज ले गईं वहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप और धीरेंद्र को जिला अस्पताल भिजवाया जबकि जगदीश को मेडिकल कालेज ले जाया गया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने जगदीश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि जिला अस्पताल में घायल संदीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। जगदीश के मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…