प्रत्युष मिश्रा
बांदा। हृदय रोग से पीड़ित एक वृद्ध खजुराहो अपना इलाज कराने के लिए गया था। बताते हैं कि वह मातारानी के स्थान टीला (छतरपुर) गया था। वहां से परिजनों के साथ वापस आया था। ट्रेन बांदा पहंुचने के बाद वह उतर गया जबकि परिजन ट्रेन में ही बैठे रहे और चले गए। इधर, वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। खोजते हुए वापस लौटे परिवार के लोगों ने जीआरपी थाने में शव की शिनाख्त की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कानपुर नगर के सजेती थानांतर्गत बरी मतायन इलाके में रहने वाले राजकुमार गुप्ता (65) पुत्र महावीर हृदय रोग से पीड़ित थे। काफी उपचार कराए जाने के बावजूद उकनी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। लोगों के बताने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर टीला (छतरपुर) गए थे। वहां पर इलाज कराने के बाद वह पैसेंजर ट्रेन से खजुराहो से वापस आया और रेलवे स्टेशन पर उतर गया। चूंकि सभी लोगों को कानपुर जाना था, इसलिए अन्य पारिवारीजन ट्रेन से नीचे नहीं उतरे। यात्रियों की भीड़ होने के कारण परिवारीजनों ने यह सोंचा कि राजकुमार बोगी में ही कहीं होंगे। इधर, राजकुमार की प्लेटफार्म नंबर एक में ब्रिज के नीचे ही मौत हो गई। ट्रेन रवाना हो जाने के बाद अन्य यात्रियों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
इधर, वापस लौटे परिवार के लोगों ने यात्रियों से पूछतांछ की। जीआरपी थाने पहुंचे तो राजकुमार गुप्ता का शव देखकर दहाड़े मारकर रो पड़े। बताया गया कि मृतक हलवाई गिरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। टीला (छतरपुर) में दवा लेने गए थे। वहां से वापस आते समय सफर के दौरान ही उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…