प्रदीप दुबे विक्की
सीतामढ़ी(भदोही) थाना क्षेत्र इलाके में घर में खाना बनाते समय आग लग गई। देखते देखते विवाहिता आग की लपटों के बीच घिर गई । पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी आग की चपेट में आ गया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने खासी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। दोनों को जिला चिकित्सालय चेतसिंह लाया गया ,जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी क्षेत्र के पैगहा गांव निवासी राम विलास (32 वर्ष) की पत्नी शीतल (30 वर्ष) रविवार की रात 9:30 बजे घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान महिला आग की लपटों से गिर गई । घर में मौजूद रामविलास ने अपने पत्नी को बचाने का प्रयास किया , जिससे वह भी चपेट में आ गया । मौके पर पहुंचे परिजनों और मोहल्ले वासियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे पति पत्नी को जिला चिकित्सालय चेतसिंह लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताई गयी। लगभग 90% जलने की वजह से चिकित्सकों ने तत्काल ही दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया है। ज्ञात हुआ है कि प्रयागराज हास्पिटल पहुंचने पर पत्नी शीतल ने दम तोड़ दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…