प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। थाना क्षेत्र गोपीगंज के मदनपुर गांव में मंगलवार को एक युवक पर युवती ने जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सोनभद्र भेजा गया है। कोतवाल नवीन तिवारी के अनुसार पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा, वहां पर युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी एक किशोरी मंगलवार को खेत में काम करने गई थी। इसी बीच गांव के ही स्वजातीय राम मनोहर का 25 वर्षीय पुत्र चन्द्रशेखर बिंद किशोरी को दबोचकर खेत में घसीट ले गया। किशोरी ने शोर मचाना चाहा तो उसका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म कर भाग निकला। किशोरी रोती-बिलख के घर पहुंची और परिजनों से सारी बातें बताते हुए मुझे पूरी जानकारी दी किशोरी को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी जिस पर पूरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुंबई भागने की तैयारी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वहीं किशोरी को मेड़िकल परीक्षण के लिये अन्यत्र जनपद को भेज दिया गया है। कोतवाल नवीन तिवारी के अनुसार पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा जहां किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…