अनिल कुमार
मुजफ्फरपुर : रविवार को देर रात मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना पर गृह विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी की है। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गृह विभाग की विशेष टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच थाना में मौजूद सारे पुलिसकर्मियों से पूछताछ की है। मोतीपुर थाना के मालखानों में जब्त शराबों की जांच के लिए मुख्यालय से विशेष टीम पहुंची है। मौके पर मुजफ्फरपुर एसएसपी मनोज कुमार भी मौजूद हैं।
गृह विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना प्रभारी मालखाना में जब्त शराबों को अपने सरकारी आवास से मनमाने तरीके से बेच रहे हैं तथा शराब माफिया से भी उनका संबंध है। छापेमारी की भनक मिलते ही मोतीपुर थाना प्रभारी अमिताभ कुमार फरार हो गए हैं। अमिताभ कुमार को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। देर रात मोतीपुर थाना प्रभारी अमिताभ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस छापेमारी की सूचना उत्पाद विभाग को दे दी गई है, उत्पाद विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
बिहार में सुशासन बाबू द्वारा पूर्ण रूप से शराबबंदी का दावा गलत साबित होता नजर आ रहा है। बिहार के अधिकतर पुलिस अधिकारी की काली कमाई शराबबंदी के बाद काफी बढ़ गई है। इससे पहले भी इसी मुजफ्फरपुर जिले के तत्कालिन एसपी विवेक कुमार भी शराब के तस्करी में दोषी पाए गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…