अनिल कुमार
पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर आयी है। मंगलवार की आधी रात पटना एसएसपी गरिमा मल्लिक जिले के सभी थानाध्यक्षों, डीएसपी और सिटी एसपी के साथ कानून व्यवस्था के नियंत्रण से संबंधित मीटिंग कर रही थी और दूसरी तरफ चोरों के एक गैंग ने कार से राजधानी पटना के जक्कनपुर से लेकर आलमगंज तक एसबीआई के तीन एटीएम को कटर से काट कर करीब 21 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
चोरों ने सबसे पहले जक्कनपुर थाना के सामने एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाते हुए गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर करीब 6 लाख रुपए लेकर फिर सुल्तानगंज के शाहगंज मोड़ पर एसबीआई के एटीएम मशीन को काट कर करीब 10 लाख रुपए और अंतिम में आलमगंज क्षेत्र स्थित एसबीआई एटीएम मशीन को काट कर करीब 5 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए।
यह सारे चोर इन तीनों एटीएम मशीन पर कार पर सवार होकर आए थे।
इस घटनाक्रम से पटना पुलिस द्वारा रात में हो रहे पेट्रोलिंग पर शक जाहिर हो रहा है। इस घटना से यह साफ साबित हो रहा है कि पटना के सड़कों पर रात में निकलना खतरों से खाली नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…