हर्मेश भाटिया
नई दिल्ली : इस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी के घर से पुलिस ने शहीद इस्पेक्टर का मोबाइल बरामद कर लिया है। बुलंदशहर हिंसा मामले में यूपी पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। यूपी के बुलंदशहर में गोकशी के शक में भड़की हिंसा में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यूपी पुलिस को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का मोबाइल फोन प्रशांत नट के घर से बरामद हुआ है। बता दें कि प्रशांत नट सुबोध कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बीती रात आरोपी प्रशांत नट के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी और उसके घर से मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का दावा है कि सुबोध कुमार सिंह के मोबाइल फोन के अलावा, उन्हें 6 और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले साल 3 दिसंबर को गोकशी के शक में हिंसा फैल गई थी, जिसमें सुबोध सिंह के अलावा सुमित नाम के युवक की भी मौत हो गई थी।
दरअसल, पिछले साल 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना इलाके में कथित रूप से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंसा फैल गई थी। गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ पहले से वहां मौजूद थी। पुलिस भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन लोग काफी उग्र थे और उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से सुमित नाम का एक युवक भी मारा गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…