Categories: National

हटाये गये सीबीआई चीफ आलोक वर्मा

तारिक आज़मी

नई दिल्ली: सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सेलेक्शन कमेटी की हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया। सेलेक्शन पैनल की बैठक के बाद उनका तबादला कर दिया गया। बैठक में पीएम मोदी, लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जस्टिस एके सीकरी शामिल थे।

कमेटी को एक हफ़्ते में तय करना था कि आलोक वर्मा को हटाया जाए या नहीं, लेकिन उसने आज ही अपना फैसला सुना दिया। बता दें कि कल भी पीएम आवास पर सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी। वही जानकारों की माने तो नागेश्वर राव एक बार फिर काम संभाल सकते हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts