अनुपम राज
वाराणसी। जब पूरी दुनिया नये साल के आगमन में खुशियों को तकसीम करने की तैयारी में थी। उसी वक्त आदमपुर पुलिस के लिये गुज़रते साल ने अपना आखरी तोहफा दिया जब अवैध असलहो के साथ दो शातिर मोबाइल चोर आदमपुर पुलिस के हत्थे चढ़े। गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार बीती रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देश पर दिनांक 31.12.18 को थाना आदमपुर द्वारा नव वर्ष में शान्ति व्यवस्था, दो पहिया वाहनों की व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि लाटभैरव पोखरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के वाहन व मोबाइल बेच रहे है। उनके पास अवैध असलहे होने की भी जानकारी मिली। इस सूचना पर विश्वास करके आदमपुर पुलिस द्वारा लाटभैरव पोखरे के पश्चिमी गेट पर मोटर साइकिल के साथ खड़े संदिग्ध दो व्यक्तियों को घेरकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना नाम चांद बाबू पुत्र स्व0 इकबाल नि0 दुलहीपुर, थाना मुगलसराय चन्दौली एवं कृष्ण कुमार उर्फ पिन्टू यादव पुत्र स्व0 छोटे लाल यादव नि0 बरहुली थाना अलीनगर चन्दौली बताया।
अभियुक्तो की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी आदमपुर राजीव सिंह, चौकी प्रभारी लाट भैरव देवी शरण यादव, एसआई रविकांत चौहान, का. जीतेन्द्र नाथ, अशोक कुमार, नवीन, मुख़्तार खान आदि शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों पर मु0अ0स0 01/2019 धारा 41/411/414 भादवि थाना आदमपुर वाराणसी, मु0अ0स0 02/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना आदमपुर वाराणसी, मु0अ0स0 03/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना आदमपुर वाराणसी दर्ज कर विधिक कार्यवाही किया गया और न्यायालय में पेश किया गया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…