फारूख हुसैन
लखीमपुर (खीरी)। लखीमपुर खीरी में कानून नही बल्कि दबंगो का राज है। यह हम नही बल्कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में जो हुआ वो इस बात के प्रमाण है। खेत से छात्रा किशोरी के क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है। किशोरी पिछले 21 दिनों से गायब थी। जिसका मुकदमा परिवार की मिन्नतों के बाद पुलिस ने दर्ज किया था। परिवार ने गाव के दो लोगो पर बहाने से अपहृत कर लेने का मुकदमा दर्ज कराने के बाद परिवार किशोरी की बरामदगी की गुहार लगा रहा था।
लेकिन सत्ता के करीबी कोतवाल की ठसक के आगे उनकी मिन्नते काम न सकी। अब इस किशोरी का शव ऐसा बरामद हुआ कि जिसने शव देखा वह देख का रो पड़ा। मानवता तक सिहर उठी। शव और आसपास का इलाका देख ऐसा मालूम होंता है जैसे किशोरी को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला गया हो। आशंका इस बात की भी है कि रेप के बाद हत्या की गई हो। कही पर कपड़े मिले कही, वहशियों द्वारा नोचे गए बाल, बेदर्दी की कहानी बयां करने को काफी है। बेरहम कहानी यही नही थमती। इस पर आरोप है कि गायब किशोरी के बाद पुलिस परिवार पर गायब करने का आरोप लगाती रही। आरोपी पकड़ा भी गया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया और फिर क्या हुआ यह सामने है। महिलाओ के साथ भयंकर अपराध का आलम तब है जब ज़िले की पुलिस मुखिया ही महिला है। फिलहाल आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार है और पुलिस हमेशा के तरह जाच में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…