Categories: Crime

खेत में पानी लगाने का था विवाद, दो पक्षों में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत

शाहरुख़ खान

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित गांव नूर नगर भदरसा में उस वक्त लोगों में सनसनी फैल गई जब खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरु हो गई जिसके बाद देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और चाकूबाजी शुरु हो गई। जिदो पक्षों में हुई चाकूबाजी में 25 साल के विपिन की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, चाकूबाजी की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है । फिलहाल पुलिस ने आक्रमक लोगों के तरफ के 7 लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है और मौके केे हालात सामान्य बताया जा रहा है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts