फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। शहर में बीती रात में कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से असलहों व हथियारों से लैस होकर गोला क्रॉसिंग के पास एकत्रित हैं बदमाश शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस की घेराबंदी से घबराए बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी। पुलिस ने बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते इधर से भी फायरिंग शुरू की तो बदमाशों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ाकर पांच बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में कई घटनाएं कबूल की है जिसमें हीरालाल धर्मशाला पुल के नीचे की घटना व गोला क्रॉसिंग के पास होने वाली चोरी,छिनौती की घटनाओं सहित अन्य कई घटनाओं का जुर्म इकबाल किया है। बदमाशों के पास से 315 बोर के दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे,एक बैक्सीन बैग लेडीज कपडों सहित व इनवर्टर बैट्री चोरी का फोन रुपया विभिन्न मुकदमों से संबंधित बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल अशोक पांडेय,निरीक्षक अपराध ऋषिदेव सिंह,चौकी इंचार्ज संकटा देवी अजय सिंह,विजय कुमार शुक्ला,विजय शर्मा,अभिषेक चौहान,प्रवीन कुमार आनंद,अरविंद कुमार,विष्णु कुमार सिंह,सुभाष वर्मा,अफजल परवेज मौजूद रहे। गिरफ्तार हुए बदमाशों के विरुध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…