संजय ठाकुर
मऊ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम प्रथम व थाना दक्षिणटोला पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 14/01/2019 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बख्तावरगंज पुलिया के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोकने के इशारे पर स्कूटी मोड़कर भागने को प्रयास किया। जिसको मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेरकर पकड़ लिया गया। चेक करने पर उसके कब्जे से स्कूटी के सीट के नीचे डिग्गी में लगभग 54 लाख रुपये कीमती 540 ग्राम हिरोइन (मादक पदार्थ) बरामद हुआ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
1. मो0 शाहिद पुत्र स्व0 क्यामुलहक निवासी रजदेपुर नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।
बरामदगी-
1. लगभग 54 लाख रुपये कीमती 540 ग्राम हिरोइन।
2. एक्टिवा स्कूटी (यूपी 61 एए 6575)।
बरामद/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
उ0नि0 बेचन कुमार सिंह (बी0के0 सिंह) प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मऊ, उ0नि0 अमित कुमार मिश्र, एचसी जवाहरलाल सरोज, का0 तौसीफ खां, का0 विवेक पाण्डेय, का0 नीरज शर्मा, का0 अनिल यादव, का0 शैलेन्द्र कन्नौजिया, का0 विवेक सिंह, का0 अविनाश वर्मा, का0 अमृतांशू मिश्र, का0 मान सिंह, का0 चालक शत्रुधन यादव। उ0नि0 भगत सिंह यादव थानाध्यक्ष दक्षिणटोला, उ0नि0 पन्नालाल, का0 त्रिभुवन यादव, का0 अजय कुमार थाना दक्षिणटोला।
उक्त बरामद/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…