7 लाख के चोरी का मोबाइल सहित शातिर मोबाइल चोर हिरासत में, हुआ मोबाइल शाप का ताला तोड़ चोरी की घटना का खुलासा

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी. रात के अंधेरे में बड़े मोबाइल शॉप पर ताला तोड़कर एंड्रॉएड मोबाइल पर हांथ साफ करने वाले मोबाइल लुटेरे को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने इसके कब्जे से 33 अलग अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद किए हैं।

सतीश रस्तोगी नाम का यह शातिर चोर मोबाइल की ई एम आई से छेड़छाड़ कर लोगों को आधे रेट से कम पर बेच दिया दिया करता था। पकड़े गए मोबाइलो की कीमत 7 लाख के करीब बताई जा रही है।इससे पहले इसी गिरोह के एक सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल थी जिसमे लाखों के मोबाइल बरमाद हो चुके हैं इस तरह पुलिस की नाक के नीचे हुई बड़ी चोरी का खुलासा पुलिस ने कर सिया है।

पकड़े गए अभियुक्त सतीश रस्तोगी पर 15 हजार का इनाम था।साथ ही मामले का खुलासा करने पर एक व्यापारी की तरफ से पुलिस टीम को 2100 रुपये का नगद पुरष्कार दिया गया है और कुछ व्यापारियों ने भी बुके देकर सम्मानित किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts