Categories: National

पूरी दुनिया में ईवीएम का इस्तेमाल बंद हो चूका है – फारुख अब्दुल्लाह

हर्मेश भाटिया

कोलकाता। कोलकाता में टीएमसी की रैली में फारूक अब्दुल्ला ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया और कहा कि इसका इस्तेमाल खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में ईवीएम का इस्तेमाल बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा बाद में देखा जाएगा, पहले हमें एकजुट होकर लड़ना है।

टीएमसी की रैली में फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में लोगों को बांटने का काम हो रहा है। सबको बांटने की कोशिश हो रही है। देश में आग लगी हुई है। इसे रोकने के लिए हमें कुर्बानी देनी होगी। मगर इस कुर्बानी के लिए लोगों से पहले हम नेताओं को आगे आना होगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर की हालत के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मैं मुसलमान जरूर हूं मगर पहले भारतीय हूं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts