रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : स्थानीय नगर के मधुबन मोड़ स्थित पुलिस चौकी के सामने जनरल स्टोर की दुकान का अज्ञात चोरों ने शनिवार/रविवार की रात्रि में कुंडी सहित चार तालों को तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपयों के सामान चुरा लें गये। जिसकी जानकारी लोगों को सुबह जगने पर हुई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुची घोसी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने उपरांत यथाशीघ्र घटना का पर्दाफाश करने को कहा है।
घोसी नगर के कस्बा खास बड़ी बाजार निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय बालचंद गुप्ता की घोसी नगर के मधुबन मोड़ पुलिस चौकी के सामने जनरल स्टोर की दुकान संचालित है। जिसको शनिवार की शाम को बंद करके घर चलें गये। जिसे रात्रि में अज्ञात चोरों ने कुंडी सहित चार तालों को तोड़कर लगभग चालीस हजार रुपये तक की चोरी कर लिये। जिसमें कुछ नगदी एवं कुछ सामान शामिल है। इस सम्बंध में पीड़ित विजय कुमार ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंप कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाई का मांग किया है।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले इसके ठीक बगल में लक्ष्मी चौरसिया की दुकान का भी ताला इसी प्रकार से तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की गयी थी तो वही मधुबन रोड पर भी किराने की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के साथ कम्प्यूटर व सीसी टीवी, कैमरा भी चुरा लें गये। जिसका अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सका है। जिससे व्यापारियों व आम जनमानस में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द चोरियों का पर्दाफाश करने का मांग किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…