आसिफ रिज़वी
मऊ। माधव पैलेस में हुई बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज हरिश्चंद्र गौतम जी ने बहन जी के निर्देशानुसार अतुल राय को घोसी लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की साथ साथ यह बताया कि अतुल राय जी के नेतृत्व में लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा के बूथों के साथ साथ संघठन को मजबूत करने का काम करना है
कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अतुल राय ने कहा कि बहन जी घोसी लोकसभा में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है वह आपके सबके सहयोग से मजबूत की जाएगी और साथ ही साथ सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत भी कराना है मोदी सरकार झूठ के सहारे लोगों को भ्रमित कर रही है। देश में विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हुई है। बसपा ही सर्वसमाज की हितैषी है। इसलिए कार्यकर्ता सभी समाज को जोड़ने के लिए बसपा की नीति व रीति को समझाएं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। यदि बूथ मजबूत होगा तो 2019 जीत सुनिश्चित करते हुए बहन जी को प्रधान मंत्री बनना है
बैठक में मुख्य जोन इंचार्ज बृजेश गौतम जी जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू मुख्य जोन इंचार्ज बुझारत राजभर , मंडल कोआर्डिनेटर के साथ साथ सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…